India vs West Indies Test Analysis: Overseas Batting Records & Breakdown

IND vs WI:-वेस्टइंडीज में अजिंक्य रहाणे का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन रोहित शर्मा के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है और दोनों देशों के बीच 12 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इस टेस्ट सीरीज में एक बार फिर अजिक्य रहाणे को उपकप्तान बनाया गया है। लंबे समय बाद भारतीय टेस्ट टीम में उनकी वापसी पर सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं.
हालाँकि, उनकी वापसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल मैच के माध्यम से हुई जहाँ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। अब उनसे वेस्टइंडीज में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जहां रहाणे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज में टेस्ट में खामोश रहा है.
वेस्टइंडीज में टेस्ट में रोहित के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन
IND vs WI: कैरेबियन धरती पर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 25 की औसत से सिर्फ 50 रन बनाए हैं. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 रन रहा है. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में 112.66 की औसत से 338 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अब तक उनके खिलाफ दो शतक लगा चुके हैं
अजिंक्य रहाणे की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 102.80 की औसत से 514 रन बनाए हैं और दो शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज में नाबाद 108 रन रहा है। वहीं, ओवरऑल टेस्ट फॉर्मेट में रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 मैचों की 10 पारियों में 90.71 की औसत से 635 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *





